भारत का विदेश व्यापार 22115.03 मिलियन डॉलर
निर्यात में सुधार का रुख जनवरी, 2017 के दौरान भी बरकरार रहा। जनवरी,
2017 के दौरान 22115.03 मिलियन अमेरिकी डॉलर (150559.98 करोड़ रुपये)
मूल्य की वस्तुओं का निर्यात किया गया, जो जनवरी, 2016 में हुए निर्यात
के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 4.32 फीसदी ज्यादा है और रुपये के लिहाज से
भी 5.61 फीसदी ज्यादा है।
अप्रैल-जनवरी 2016-17 के दौरान निर्यात कुल मिलाकर 220922.78 मिलियन
अमेरिकी डॉलर (1484473.55 करोड़ रुपये) का हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि
में हुए निर्यात के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 1.09 फीसदी और रुपये के
लिहाज से 4.50 फीसदी अधिक है। जनवरी, 2017 में गैर-पेट्रोलियम निर्यात
19422.86 मिलियन अमेरिकी डॉलर का हुआ, जबकि जनवरी, 2016 में इनका निर्यात
19111.38 मिलियन अमेरिकी डॉलर का हुआ था। इस तरह गैर-पेट्रोलियम निर्यात
में इस दौरान 1.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
अप्रैल-जनवरी 2016-17 के दौरान गैर पेट्रोलियम निर्यात 196254.10 मिलियन
अमेरिकी डॉलर का हुआ जो पिछले साल की समान अवधि में हुये निर्यात के
मुकाबले 2.2 फीसदी अधिक है। विश्व व्यापार संगठन के नवीनतम आंकड़ों के
अनुसार, नवंबर 2016 के दौरान निर्यात में वृद्धि पिछले साल के समान महीने
के मुकाबले संयुक्त राज्य अमेरिका (2.63 फीसदी), यूरोपीय संघ (5.47 फीसदी)
और जापान (13.43 फीसदी) में दर्ज की गई है। वहीं, नवंबर 2016 के दौरान
निर्यात में कमी पिछले साल के समान महीने के मुकाबले चीन (-1.51 फीसदी) में
दर्ज की गई है।
आयात, जनवरी, 2017 के दौरान 31955.94 मिलियन अमेरिकी डॉलर (217557.32
करोड़ रुपये) मूल्य की वस्तुओं का आयात किया गया, जो जनवरी, 2016 में हुए
आयात के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 10.70 फीसदी ज्यादा है और रुपये के
लिहाज से 12.07 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल-जनवरी, 2016-17 के दौरान आयात कुल
मिलाकर 307311.86 मिलियन डॉलर (2065656.42 करोड़ रुपये) का हुआ, जो पिछले
साल की समान अवधि में हुए आयात के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 5.81 फीसदी और
रुपये के लिहाज से 2.57 फीसदी की गिरावट दर्शाता है।
कच्चे तेल एवं गैर-तेल का आयात, जनवरी, 2017 के दौरान 8140.83 मिलियन
अमेरिकी डॉलर मूल्य के तेल का आयात किया गया, जो पिछले साल के समान महीने
में हुए आयात के मुकाबले 61.07 फीसदी ज्यादा है। इसी तरह जनवरी, 2017 के
दौरान 23815.11 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य का गैर-तेल आयात होने का अनुमान
है, जो पिछले साल के समान महीने में हुए आयात के मुकाबले 0.01 फीसदी
ज्यादा है।
समग्र व्यापार संतुलन, कुल मिलाकर व्यापार संतुलन में बेहतरी दर्ज की गई
है। वाणिज्यिक वस्तुओं एवं सेवाओं को एक साथ ध्यान में रखते हुए समग्र
व्यापार घाटा अप्रैल-जनवरी, 2016-17 के दौरान 38073.08 मिलियन अमेरिकी
डॉलर का रहने का अनुमान है, जो अप्रैल-जनवरी 2015-16 में दर्ज किए गए
54187.74 मिलियन अमेरिकी डॉलर के व्यापार घाटे से 29.7 फीसदी कम है।

No comments:
Post a Comment