अब खाइये जेनेटिक मॉडीफाइड आलू
अब आपको जेनेटिक मॉडीफाइड आलू खाने को मिलेंगे। जी हां, इस आलू का स्वाद भी कुछ खास होगा तो वहीं इसे अधिक समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।
आयरलैण्ड के कृषि वैज्ञानिकों ने जेनेटिक माडीफाइड आलू विकसित की है। सामान्यत: आलू नमी व उमस में सड़ने लगता है। आलू को फ्रिज में भी रखा जाये तो कितना रखा जायेगा। देश दुनिया के वैज्ञानिक आलू को सड़ने से बचाने के लिए काफी चिंतित थे। विशेषज्ञों की मानें तो आयरलैण्ड में करीब पौने दो सौ साल पहले 1840 में सूखा पड़ा था। इस सूखे में बड़ी तादाद में आलू सड़ गया था।
लिहाजा आयरलैण्ड के कृषि वैज्ञानिक आलू पर शोध-अध्ययन व अविष्कार में जुट गये। आयरलैण्ड के कृषि वैज्ञानिकों ने अथक शोध-अविष्कार के बाद जेनेटिक मॉडीफाइड आलू विकसित किया है। यह मॉडीफाइड आलू लम्बे समय तक खराब न होगा। साथ ही स्वाद भी कहीं अधिक अच्छा होगा। देश दुनिया के गांव-गिरांव, खेत-खलिहान से लेकर मेगाटाउन्स के आलीशान मार्केट्स में हर साल करोड़ों ƒ धनराशि के साग-भाजी आलू सड़-गल कर बर्बाद हो जाती है। फल व सब्जियों को खराब व बर्बाद होने से बचाने के लिए खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय अरबों की धनराशि की परियोजनायें बनाता है। जिससे फल एवं साग-सब्जियों को प्रोसेस कर भविष्य के लिए उपयोगी बनाया जा सके।
इसके बावजूद हर साल लाखों टन फल व सब्जियां बर्बाद हो जाती हैं। ब्रिाटेन में सालाना 60 लाख टन आलू सड़ कर बर्बाद हो जाता है। सामान्य तौर पर आलू को कीटनाशकों से बचाने के लिए एक दर्जन से अधिक बार कीटनाशकों का छिड़काव करना पड़ता है। आलू को सड़ने गलने से बचाने के लिए यूरोप में भी कृषि वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। देश में इस वर्ष आलू की रिकार्ड फसल होने का अनुमान है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो वर्ष 2012-2013 में आलू का उत्पादन 453.43 लाख टन हुआ था जबकि इस वर्ष आलू का उत्पादन 464.43 लाख टन होने का अनुमान है। अब खास बात यह है कि आलू को सड़ने से बचाने की कोशिश होनी चाहिए। आलू एक ऐसा सब्जी जींस जो हर सब्जी के संग मिलाया जाता है। आलू की खाद्य पदार्थ के अलावा भी कई अन्य उपयोगितायें हैं। कच्चा आलू झुर्रियों को मिटाने के आैषधीयं उपयोग में आता है तो वहीं दाद, फुंसियों, गैस, मांसपेशियों के रोग में भी उपयोगी होता है।
No comments:
Post a Comment